Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

पंजाब रोडवेज कर्मचारियों का धरना, कच्चे कामगारों को स्थायी करने और समान वेतन की मांग

फाजिल्का:-  पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन द्वारा वीरवार को अपनी मांगों को लेकर 2 घंटे तक बस स्टैंड बंद रखने का ऐलान किया गया था, जिसके तहत सुबह 10 बजे से ही कर्मचारी बस स्टैंड का गेट बंद करके धरने पर बैठ गए हैं।इस रोष प्रदर्शन के कारण कई यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कामगारों को स्थायी किया जाए, उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन मिले और सरकार 10,000 सरकारी बसों की व्यवस्था करें ताकि निजी बसों पर निर्भरता खत्म हो।

कर्मचारियों का कहना है कि किलोमीटर स्कीम के तहत निजी बसों को प्राथमिकता दी जा रही है जिससे सरकारी बसों की संख्या में भारी कमी आई है। प्रदर्शनकारियों ने जोर देकर कहा कि सरकारी बस सेवा को मजबूत किया जाए ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

हड़ताल के कारण पिछले दो घंटे से यात्री बेहाल बैठे हैं। खासकर, फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर सरकारी बसों पर निर्भर रहने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर कोई भी बस नहीं चल रही, जिससे यात्री एक घंटे से अधिक समय से बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं। यात्रियों का कहना है कि उन्हें अन्य विकल्प नहीं मिल पा रहे हैं और ऑटो या टैक्सी से यात्रा करना महंगा पड़ रहा है। यूनियन नेताओं का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं, तो वे आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *