Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u141101890/domains/uttaranchalratna.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने के लिहाज से वसंतोत्सव को बताया अहम

राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में वसंतोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राज्य में फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा देने के लिहाज से वसंतोत्सव को अहम बताया। देहरादून राजभवन में वसंतोत्सव 2023 का आगाज हो गया है।  तीन दिनों तक चलने वाले वसंतोत्सव में विभिन्न फूलों की प्रजातियों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

वसंतोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। पहली बार रूफ टॉप गार्डनिंग, बोनसाई गार्डनिंग और शहद प्रसंस्करण से संबंधित प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। विभिन्न सरकारी उद्यानों की पुष्प प्रदर्शनी के साथ ही पुष्प आधारित रंगोली प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं। वसंतोत्सव में 16 श्रेणियों में 186 पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस बार वंसतोत्सव में 750 स्वयं सहायता समूहों ने हिस्सा लिया है। राज्यपाल ने कहा है कि वसंतोत्सव के आयोजन से राज्य में हार्टीकल्चर और फ्लोरीकल्चर को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वसंतोत्सव, राज्य के पुष्प उत्पादों के प्रदर्शन का एक बड़ा मंच है। जिससे इन उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने मं मदद मिलेगी। वंसत के मौसम को ऋतुराज कहा जाता है। क्योंकि इस समय प्रकृति अपना ऋंगार करती है। और रंग बिरंगे फूलों का सौंदर्य कुदरत की आभा को और बढ़ा देता है। ऋतुराज वंसत के यही रंग देखने को मिल रहे हैं वसंतोत्सव में। जिसमें फूलों की विभिन्न प्रजातियों के प्रदर्शन के साथ ही इनके व्यावसायिक उत्पादन को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *